फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में बंद पड़ी कैंटीन के पीछे मिला रिटायर्ड हवलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में बंद पड़ी कैंटीन के पीछे मिला रिटायर्ड हवलदार का शव
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में बंद पड़ी कैंटीन के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध का शव मिला। देर शाम लवरछी गांव निवासी और रिश्तेदार सुधीर ने भलुअनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी रिटायर्ड हवलदार घनश्याम यादव (62) के रूप में पहचान की। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन परिसर में बंद पड़ी कैंटीन के पीछे एक शव मिलने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र, आरपीएफ के रवींद्र कुमार दीक्षित और जीआरपी भटनी के एसआई संजय यादव, अखिलेश कुमार भी पहुंच गए। देर शाम लवरछी गांव निवासी और रिश्तेदार सुधीर ने शव की शिनाख्त घनश्याम के रूप में की। घनश्याम की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी चानमती का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पुत्र धर्मेंद्र, मुन्ना और अंगद भटनी के लिए चल दिए। लोगों का कहना है कि घनश्याम दिमागी रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी मौत पर कोई कुछ कह नहीं पा रहा था। इस संबंध में जीआरपी भटनी संजय यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान घनश्याम यादव के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें