फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 46 साल पुराने बैनामे के विवाद में दाखिल निगरानी याचिका खारिज

Thu, 05 Nov 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र में जमीन के 46 साल पुराने बैनामे को लेकर चल रहे विवाद में कृष्ण प्रसाद सर्राफ की दीवानी निगरानी याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। अपर जिला न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन अरविंद मिश्र ने निचली अदालत के वर्ष 2020 के आदेश को बरकरार रखा। न्यायालय ने कहा कि बैनामे से जुड़े विवादित तथ्यों का निर्धारण साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई के बाद होगा।
विज्ञापन

सलेमपुर के इचौना निवासी कृष्ण प्रसाद का दावा है कि विपक्षियों के पिता ने 26 फरवरी 1980 को जमीन का अपना हिस्सा उनकी मां सरस्वती देवी के नाम बैनामा किया था। विपक्षियों ने वर्ष 2014 में बैनामा निरस्त कराने के लिए दीवानी वाद दाखिल किया। कृष्ण प्रसाद ने इसे समय सीमा से बाधित बताते हुए खारिज करने की मांग की थी। निचली अदालत ने 12 नवंबर 2020 को आवेदन खारिज कर दिया था।
इसके खिलाफ वर्ष 2021 में निगरानी याचिका दाखिल की गई। न्यायालय ने पाया कि विपक्षियों को बैनामे की जानकारी अक्तूबर 2013 में हुई थी। ऐसे में वर्ष 2014 का वाद प्रथम दृष्टया समय सीमा के भीतर है। 30 अक्तूबर को याचिका खारिज कर पत्रावली आगे की सुनवाई के लिए निचली अदालत भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें