फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शत्रु संपत्ति की जांच को पहुंची राजस्व टीम

Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। नगर पंचायत क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शत्रु संपत्ति होने की मुख्यमंत्री से शिकायत की जांच के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची। जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद हल्का लेखपाल ने कब्जाधारियों से कागजात उपलब्ध कराने को कहा है।
नगर पंचायत की अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कस्बे में शत्रु संपत्ति की जांच कराने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप था कि कस्बे के रामेश्वर वार्ड, गुदरी वार्ड, सोनार टोली वार्ड समेत कई वार्ड में आठ शत्रु संपत्ति की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मंगलवार को हल्का लेखपाल मोहन सिंह शिकायत की जांच को रामपुर कारखाना पहुंचे। लेखपाल ने सभी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण कर फोटोग्राफी कराई। उन्होंने कब्जाधारियों से कागजात उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के हल्का लेखपाल मोहन सिंह ने बताया कि शत्रु संपत्ति होने के शिकायत की जांच को गया था। स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। अभिलेख की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें