फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : रिटायर्ड सेना का जवान चलाता था कसया में सेक्स रैकेट

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। रातों रात धनवान बनने की चाहत में रिटायर्ड सेना का जवान सेक्स रैकेट के धंधे में इस कदर पड़ गया कि उसे अपने मान सम्मान का भी ख्याल नहीं रहा। बघौचघाट के अहिरौली निवासी कमलेश सिंह कसया में किराए की मकान में होटल चला रहा था।
विज्ञापन

उसके होटल से बृहस्पतिवार को पुलिस की छापेमारी में युवक और युवतियां पकड़ी गई, जिसके बाद कमलेश और उसके मैनेजर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कमलेश की रातों रात बढ़ रही संपत्ति से गांव के लोग हैरत में थे।
कमलेश सिंह कुशवाहा सेना से नौकरी करने के बाद पांच वर्ष पूर्व घर आया। इसके बाद वह कुशीनगर आ गया। वह कसया हाईवे के किनारे किराए पर मकान लेकर ग्रीन पैलेस के नाम से होटल चलाने लगा। होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल में छापेमारी किया। होटल से पांच जोड़े और कमरों से आपत्तिजनक समान मिले।
पुलिस ने एक रजिस्टर को कब्जे में लिया, जिसमें नाबालिग लड़कों और लड़कियों का ब्योरा दर्ज था। इस मामले में कसया पुलिस ने होटल संचालक कमलेश सिंह कुशवाहा, मैनेजर तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया निवासी सोनू यादव तथा पवन गुप्ता समेत आधा दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश सिंह कुशवाहा अपने भाई को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा चुका है। आगे भी तैयारी कर रहा है। कमलेश की बढ़ती संपति से अगल-बगल के लोग काफी हैरत में थे। जबसे लोगों ने उसके काले कारनामे सुने हैं, सभी दंग है। बघौचघाट थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया अखबार और सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। यहां उसके विरुद्ध कोई शिकायत नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें