फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रुद्रपुर रोड में सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि पुलिस मारपीट की मौत की अफवाह पर परेशान रही।
विज्ञापन

शहर के रुद्रपुर रोड में कठिनईया निवासी गोपाल यादव (48) पुत्र इंद्रासन यादव सड़क किनारे अंडा की दुकान लगाते थे। रात करीब 10:30 बजे कतरारी चौराहे की तरफ से आ रही एक कार ने ठोकर मार दिया। इसके चलते गोपाल की मौत हो गई। इस बीच किसी ने मारपीट में मौत की खबर उड़ा दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया तो मारपीट की बात निराधार निकली। सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर रोड पर एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें