देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया के कैंप कार्यालय पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के तत्वाधान में सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मचारियों ने शनिवार को बैठक की, जिसमें केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन पुनरीक्षा एवं अन्य पेंशनभोगी समस्याओं को लेकर डीएम को पत्रक सौंपा।
संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने पत्र में बताया कि आठवां वेतन आयोग के गठन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधित देयों से वंचित किया गया है। पेंशनरों को भी आठवां वेतन आयोग में शामिल किया जाए जैसा कि पिछले वेतन आयोग में किया गया था। पत्र देने वालों में विरेंद्र मिश्र, रामनिवास पांडेय, हनुमान तिवारी, घनश्याम कुशवाहा, केदार प्रसाद, अखिलेश माैजूद रहे। संवाद