फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया ढाले पर बनेगा फ्लाईओवर...जाम से मिलेगी निजात

Sun, 30 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के कसया ढाले पर लगा जाम, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। कसया ढाले पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। इसके बन जाने से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा फायदा होने वाला है। वहीं बिहार के लोगों की भी यात्रा सुगम हो जाएगी। सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

देवरिया के जिला बनने के बाद शहर ने काफी विकास किया। पिछले करीब 80 सालों में शहर का आकार कई गुना बढ़ गया। वहीं कभी शहर के उत्तर से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन आबादी बढ़ने के साथ ही शहर के बीच से होकर गुजरती है। रेलवे लाइन के उत्तर तरफ रामगुलाम टोला, सिंधी मिल कॉलोनी, गायत्रीपुरम समेत कई वार्ड विकसित हो गए हैं। इनमें 50 हजार से अधिक आबादी निवासी करती है। इन लोगों को सब्जी खरीदने से लेकर हर जरूरी काम के लिए कसया रेलवे ढाला पार कर शहर में आना पड़ता है। इसके अलावा बिहार के भोरे, विजयीपुर और गोपालगंज के लोग भी बड़ी संख्या में आते-जाते हैं। इस रेलवे लाइन पर अप डाउन मिलाकर 30 से अधिक यात्री ट्रेनें आती-जाती हैं। इसके अलावा पूरे दिन मालगाड़ियों का भी आना-जाना होता है। नतीजतन दिन में अधिकांश समय ढाला बंद रहता है। इसके चलते यहां अक्सर जाम लगा रहता है। इससे स्टेशन रोड और भीखमपुर रोड पर गाड़ियों का रेला लगा रहता है। इसको देखते हुए सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने स्टेशन रोड से भीखमपुर रोड पर फ्लाईओवर बनवाने के लिए सेतु निगम से प्रस्ताव बनवाकर शासन में भेजा है। इसके तैयार में होने में करीब 82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर की चौड़ाई 7.50 मीटर और लंबाई 641 मीटर होगी। इसमें करीब 250 मीटर का हिस्सा जमीन पर मिट्टी डालकर बनाया जाएगा। बाकी पुल का हिस्सा पायों पर तैयार होगा। इसकी शुरुआत स्टेशन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के पास से होगी और भीखमपुर रोड में संजय क्लाथ स्टोर के पास खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें