फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 007 गैंग के हमले में घायल रेस्टोरेंट संंचालक की हालत नाजुक

Thu, 14 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में सक्रिय 007 गैंग के हमले में घायल रेस्टोरेंट संचालक सुरेश यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। 22 दिन बाद भी केजीएमयू लखनऊ में वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस वारदात ने इलाके में गैंग की दबंगई और पुलिस की ढीली कार्रवाई, पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, मीराबाई नगर निवासी सुरेश यादव अपने मकान में रेस्टोरेंट चलाते हैं। रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी राजवती देवी का आरोप है कि 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे 007 गैंग के कुछ गुर्गे रेस्टोरेंट में घुस आए और शराब व सिगरेट पीने लगे। पति ने इसका विरोध किया तो वे आग-बबूला हो गए। विवाद के बीच उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजकर गैंग के अन्य गुर्गों को बुला लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में करीब 50 की संख्या में गुर्गे मौके पर आ धमके और लाठी-डंडों से रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार, संचालक के जबड़े का ऑपरेशन किया गया, जिसमें मवाद बन गया है। उनके ब्रेन में गंभीर चोट आई है। इससे न्यूरो सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। कुछ भी खाने-पीने की कोशिश करने पर उल्टी हो जा रही है।
वारदात के बाद पीड़ित की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गैंग के 14 नामजद और 12 अज्ञात गुर्गों पर हत्या की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस ने तरकुलवा, दूबे टोला, मठिया रत्ती सहित दर्जनों स्थानों पर दबिश दी गई, मगर आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

22 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ पांच नामजद आरोपियों को पकड़ा और उन्हें शांतिभंग की धारा में चालान कर कोरम पूरा कर लिया। इस बीच आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें