फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संसाधनों का अकाल...तीन दिन से ‘बेजान’ पड़ी है बिजली

Tue, 07 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दिन-रात एक करने के बाद भी सोमवार को तीसरे दिन संपूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति जिले में बहाल नहीं हो सकी। पांच साै से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं।
शहर के कुछ हिस्सों में सोमवार को देर रात तक काम चला, मगर आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बरियारपुर, रामपुर कारखाना और भिंगारी बाजार उपकेंद्र पर आने वाली मेन लाइन होल्ड नहीं हो रही है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण कार्यालय वाराणसी के डिस्कान विभाग से दो एसई देवरिया में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर बिजली निगम कार्यालय के चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने भी जिले में भ्रमण कर बिजली आपूर्ति में हो रही देरी की वजह जानी। देरी की मुख्य वजह संसाधनों और वर्करों की कमी बताई जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को आंधी-बारिश में शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच साै से अधिक खंभे, तार टूट गए, ट्रांसफाॅर्मर गिर गए।
विज्ञापन

इसे दुरुस्त करने का कार्य बिजली निगम की ओर से युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। बरियारपुर बिजली उपकेंद्र में पानी भर गया था, वहीं भिंगारी बाजार और रामपुर कारखाना पर आने वाली मेन लाइन ही ठीक नहीं हो कसी है। बिजली निगम इसे आपदा मान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें