फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज के साथ सफर करने वालों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कोरोना मरीज के साथ सफर करने वालों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना पॉजिटिव के साथ हवाई जहाज में सफर करने वाले जिले के पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संदेह के आधार पर भर्ती अभी चार और लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। इन पांच युवकों को घर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। बलिया जिले के कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ जिले के अलग-अलग ब्लॉक के पांच युवकों ने कतर से हवाई जहाज से देश आए थे। एयरपोर्ट पर इनकी स्क्रीनिंग भी हुई थी। जांच के बाद बलिया वाले युवक को कोरोना पॉटिटिव रिपोर्ट आने से जिम्मेदार परेशान हो गए। दो दिन पहले रात को उस फ्लाइट में सफर करने वाले पांचों युवकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इनका सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जांच रिपोर्ट बुधवार को आधी रात के बाद आई, जिसमें सभी में कोरोना निगेटिव मिला। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों ने राहत ली। अब भी आइसोलेशन वार्ड में हजरत निजामुद्दीन इलाके से लौटे कुशीनगर और पथरदेवा के मामा-भांजे तथा विदेश से आए दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। वहीं उन पांच युवकों को घर पहुंचा दिया गया है और घरों में रहने का सलाह दी गई है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार लोगों का सैंपल अभी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें