फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब की दो दुकानों में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट

Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे और मुसैला स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने में जुटी है।

खुखुंदू गांव निवासी रीना सिंह पत्नी रवि सिंह के नाम से खुखुंदू कस्बे में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान संचालित होती है। रवि ने दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर बिक्री का 40 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख की शराब चोरी होने की पुलिस से शिकायत की थी। जैसे ही पुलिस को चोरी की खबर लगी। मौके पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

हालांकि, खुखुंदू कंपोजिट दुकान में लगा डीवीआर भी चोर उठा ले गए है। ऐसे में यहां से तो पुलिस को चोरों के खिलाफ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मगर मुसैला कंपोजिट दुकान में शटर और ताला तोड़कर हुई चोरी की कोशिश में चोरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के सहारे ही चोरों की पहचान कर धड़पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शुक्रवार को खुखुंदू निवासी रीना सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें