फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 गांवों में लाल-काले बंदरों का आतंक, आठ घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में लाल व काले मुंह के बंदरों का आतंक है। लोग अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं। बंदरों ने अब तक आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरैया, अमवा, सोनारिया, महुआपाटन, मठिया महावल, सिसवा, नारायणपुर, नरहरपट्टी, सरैनी, कनकपुरा सहित कई कई गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर लोगों के घरों में घुस जा रहे हैं। लोगों को काटकर जख्मी कर दे रहे हैं। लोगों को धक्का देकर नीचे गिरा दे रहे हैं। लोगों के घरों की रसोई में घुसकर खाने-पीने की वस्तुओं को उठा ले जा रहे हैं। इसके बाद इधर कुछ दिनों से बंदर लोगों को देखते ही टूट पड़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक काले मुंह वाला बंदर सोनारिया गांव के बोध नारायण सिंह पर हमला कर उनका दाहिना काम ही काट लिया। इधर बुधवार को एक लाल मुंह वाला बंदर अमवा गांव निवासी सुनील खरवार उर्फ पप्पू खरवार पुत्र गम खरवार को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिवार के लोग उनको लेकर सीएससी कसया गए, जहां से चिकित्सकों ने उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके अलावा लाल मुंह वाले बंदर ने महुआ पाटन, मठिया महावल, हरैया आदि गांवों में लगभग दस लोगों को काट चुका है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदर पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें