देवरिया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां गणित और पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न औसत रहे।
वहीं बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के खंड में पूछे गए वैचारिक और तार्किक प्रश्नों ने कई अभ्यर्थियों को उलझाए रखा।
सीटेट परीक्षा में कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रश्न अधिक पूछे गए। प्राथमिक स्तर में पर्यावरण अध्ययन के सवाल सीधे एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित रहे। प्रश्नों की भाषा थोड़ी घुमावदार रही नेशनल पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर निकली मंजू ने बताया कि परीक्षा में बाल विकास पर आधारित सवाल में सैद्धांतिक से अधिक व्यावहारिक प्रश्न अधिक रहे। संवाद