फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंद रहा क्रॉसिंग का गेट, भटकते रहे यात्री

Sun, 08 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर लार रोड रेलवे स्टेशन का उत्तरी ढाला शुक्रवार की रात 8 बजे से शनिवार की सुबह 6 बजे तक बंद रहा। ढाला बंद होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर दराज के लोग इधर-उधर रास्ता पूछते नजर आए। लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-वाराणसी रेल खंड पर भटनी-औड़ियार जंक्शन के दोहरीकरण के लिए नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। तीन दिन पहले रेल प्रशासन ने लार रोड रेलवे स्टेशन के उत्तरी ढाला को रात में 12 घंटे के लिए बंद करने की जानकारी दी थी। रेलवे अफसरों के अनुसार ढाला खुला होने पर कार्य के दौरान हादसे की आशंका रहती है, इसलिए रात में एहतियातन ढाला बंद कराकर काम कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें