फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सांसद निधि से बनी आरसीसी सड़क टूटी

Sat, 02 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। विकास क्षेत्र के बेलपार पंडित स्थित उपाध्याय कॉलोनी में जाने हेतु पेट्रोल पंप से विद्युत ट्रांसफार्मर तक 150 मीटर बनी आरसीसी सड़क एक वर्ष में ही जगह-जगह टूटकर गड्ढामय हो गई है। यह सड़क सांसद निधि से अप्रैल 2025 में बनी थी। इसके वर्ष भीतर टूट जाने से आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

भाटपार रानी मझौली मार्ग में बेलपार पंडित काली मंदिर स्थित पेट्रोल पंप से उपाध्याय कॉलोनी में जाने वाली सड़क आरईएस विभाग द्वारा अप्रैल 2025 में इसका निर्माण सांसद निधि से लगभग 12 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया था। यह पेट्रोल पंप से विद्युत ट्रांसफार्मर तक 150 मीटर लंबाई में बनी है। यह सड़क एक वर्ष में ही टूटकर पूरी तरह से गढ्ढामय हो गई है। इसमें कई गड्ढे जानलेवा हो चले हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह सड़क आगे भाटपार रानी नगर के रामपुर लिटिहा जाने के लिए मुख्य मार्ग भी है।
कॉलोनी के निवासी डॉ. अनिल राजभर, गोविंद दूबे, पूर्व प्राचार्य डा. प्रदीप उपाध्याय आदि का कहना है कि यह सड़क एक वर्ष पहले अप्रैल में 2025 में सांसद निधि से बनाई गई है। इसके टूटकर गढ्ढामय हो जाने से आने-जाने में काफी दिक्कते हो रही है।
विज्ञापन

इतनी जल्दी यह टूट जायेगा उन्हें उम्मीद नही थी। उन्होंने इसकी मरम्मत किए जाने की आरईएस विभाग से मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने हेतु जेई नवीन चौरसिया का मोबाइल उठ नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें