फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया छपरा बांध पर कटान तेज, राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि से सिंचाई विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया छपरा बांध पर कटान तेज, राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि से सिंचाई विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

रुद्रपुर। राप्ती और गोर्रा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को दोनों नदियों का जलस्तर 24 घंटे में करीब 20 सेमी बढ़ कर खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर पहुंच गया। गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से पलिया छपरा और पिड़रा भुसवल बांध पर दबाव तेज हो गया है। गाजन डहरौली गांव के समीप गोर्रा नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन

कटान से दोआबा के 52 और कछार के 64 गांव में दहशत बना है। डेंजर लेवल के करीब पहुंच रही गोर्रा नदी गाजन डहरौली के पास खतरनाक ढ़ंग से कटान कर रही है। यहां कटान रोकने को सिंचाई विभाग पेड़ों की टहनियों का प्रयोग कर रहा है। बांध की मिट्टी सलसला जाने से कटान बढ़ता जा रहा है। यहां बंधा कटा, तो तटवर्ती भिरवा, छपरा, सचौली पटवनिया गांव में कोहराम मचना तय है। बरसात के पानी से चारों तरफ से घिरे गांव के अस्तित्व पर संकट मडरा रहा है। गोर्रा नदी सिलहटा, पिड़री गांव के समीप कटान कर रही है। नदी और बंधे के बीच बसे नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर के करीब दो सौ मकानों को अपने आगोश में लेने को गोर्रा नदी बढ़ रही है। नदियों के रौद्र रूप धारण करने से सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा है। राप्ती नदी भेड़ी गांव के तरफ तेजी से कटान कर रही है। शनिवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में अवर अभियंताओं की टीम ने कटान स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कटान रोकने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें