गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी युवक की पहचान निखिल गौतम के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले निखिल गौतम 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी निखिल गौतम को सिरजम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद