देवरिया। अधिवक्ताओं ने शाम कालीन न्यायालय संचालन संबंधी प्रस्ताव का विरोध किया है। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर नाराजगी जताई। कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के नाम पर न्यायिक व्यवस्था में ऐसा बदलाव उचित नहीं है। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, काजी मोहम्मद आमीर, राधेश्याम पाठक, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद