फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में नृत्य के लिए वर-वधू पक्ष में मारपीट, चार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में नृत्य के लिए वर-वधू पक्ष में मारपीट, चार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के बरईटोला वार्ड में बुधवार की रात आई बरात में नाच रहे युवकों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। बरात में आए चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विवाद डीजे पर कुछ युवकों को लड़कियों के बीच जाकर नाचने पर हुआ।
विज्ञापन

बरई टोला वार्ड में रामजी सहाय पीजी कॉलेज के मैदान में पकड़ी बाजार से बरात आई थी। कार्यक्रम स्थल पर रात करीब 11 बजे लड़की वालों के घर की महिलाएं और लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रही थीं। बरात में आए कुछ युवक लड़कियों के बीच डांस करने लगे। लड़की पक्ष के लोगों को यह नागवार लगा। लड़की के भाई ने बरात में आए युवकों को मना किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। बरात में आए चार युवकों की जमकर धुनाई की गई। शादी के खुशनुमा माहौल में बवाल होने से अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाद के बाद देर रात तक शादी की रस्म रुकी रही। लड़की के घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई। मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें