फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममूरत हत्याकांड : पुराने विवाद में पुलिस खोज रही हत्या का सुराग

Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/पैकोली। शहर से कीर्तन में शामिल होकर घर लौट रहे सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी गायक राममूरत चौहान 55 की शनिवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पूर्व में हुए विवाद को आधार मान कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, परिजन की तहरीर के मुताबिक कुछ आरोपियों का नाम विवेचना में बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर मृतक के परिवार वालों की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। एसओजी और सुरौली थाने की पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी राममूरत चौहान शनिवार की शाम को देवरिया शहर स्थित नगर पालिका परिषद में मंदिर पर कीर्तन में गाने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब नौ बजे साथी मोतीलाल गुप्ता को रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर छोड़ने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। उमठर गांव से 500 मीटर आगे पोखरे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात हमलावरों ने राममूरत को गोली मार दी थी। गोली राममूरत के सीने में लगी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, वारदात के बाद पुलिस छानबीन में लगी है। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पोल्ट्री फाॅर्म पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया गया। फुटेज में दिखा कि बाइक की लाइट वारदात स्थल पर जा रही है। फिर उसी रास्ते से वह बाइक वापस हो गई। बाइक की हेड लाइट ऑन-ऑफ भी हो रही थी। फोटो साफ न होने से सिर्फ बाइक की हेडलाइट दिख रही है। पुलिस वारदात स्थल के आगे और पीछे लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है।
उधर, विवेचना के क्रम में गांव के कमलेश सिंह, श्रीनिवास उर्फ गुड्डू, द्वारकेश्वर, अनुराग व भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे गांव के संजय कुमार चौबे उर्फ भोला का नाम बढ़ा दिया गया है। तहरीर में गांव निवासी सहित अन्य लोगों का नाम आने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है।
वहीं राममूरत के परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर दो सिपाहियों की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस की मानें तो राममूरत ने कुछ दिन पहले दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। यह भी विवाद का कारण हो सकता है, जिसे आधार मानकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें