शहर से लेकर देहात इलाके के लोगों के लिए रविवार का दिन मुसीबत भरा रहा। दो बिजली सब स्टेशन से आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया। दोपहर 11 बजे बिजली की आपूर्ति ठप हुई तो शाम साढ़े छह बजे चालू हो सकी। साढ़े सात घंटे बिजली गुल रहने से लोगों रविवार के छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। इसके चलते बिजली विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा दिखा।
शहर के 132 केवीए भटवलिया बिजली सब स्टेशन में रविवार को दिन में ब्रेकर लगाने का काम शुरू हुआ। इसके चलते रामलीला मैदान और बैतालपुर सब स्टेशन से सैकड़ों गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद रोस्टिंग शुरू हो गई, जबकि हनुमान मंदिर के समीप रविवार को हाईटेंशन तार टूट गया। इसके चलते कैलाशपुरी, गोरखपुर रोड, अहमद नगर, अली नगर, इंदिरा नगर आदि मोहल्ले में आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ घंटों के बाद घरों मेें लगा इन्वर्टर जवाब दे दिया। इसके बाद गर्मी से लोग बेहाल हो गए। सब स्टेशन में कर्मचारी नदारद रहे। इसके चलते लोगों में गुस्सा दिखा।
मोहल्लेवासियों का कहना था कि छुट्टी का दिन खराब बेकार हो गया। बिजली सब स्टेशन का सीयूजी नंबर स्वीच ऑफ होने के चलते उपभोक्ता हैरान रहे। उनका कहना था कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।