प्रेसवार्ता में बोले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रहे रामअचल राजभर ने कहा कि बसपा को खड़ा करने के लिए काफी मेहनत की। पार्टी से अचानक हटाए जाने के बाद कभी बसपा सुप्रीमो के खिलाफ जुबान तक नहीं खोली। जिस घर को हमने 37 साल में बनाया, वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद भी तीन माह तक हमने किसी भी दल की तरफ नहीं देखा। आज जो कुछ भी राजनीति में हूं बसपा की देन है।
ये बातें सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सभा सदस्य रामजअचल राजभर ने शहर के भटवलिया स्थित एक होटल में कहीं। खुद के नाम पर संघर्ष मोर्चा बना कर जगह-जगह प्रबुद्घ सम्मेलन कर रहे बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में पार्टी का विरोध किया। जिसके कारण पार्टी से निकाल दिया गया। दुख इस बात का है कि हमसे पूछा तक नहीं गया। अब बसपा में जाने का कोई इरादा नहीं। इन सभी बातों के बाद कभी बसपा सुप्रीमो खिलाफ गलत टिप्पणी में नहीं करूंगा। पूर्वांचल में मेरे समर्थन में काफी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। उनकी सलाह पर ही आगे कदम रखूंगा। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से बात हुई। आने वाला समय बताएगा कि कहा रहूंगा।