फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्धावस्था में नहीं बल्कि पीट-पीटकर राकेश को उतारा गया था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सकों के अनुसार चोट लगने से हुई है राकेश की मौत
विज्ञापन

- बुधवार की देर शाम लार के गजेड़ी मोड़ पर मिला था शव
- कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के मठ वार्ड निवासी राकेश सिंह (33) का शव गजेड़ी मोड़ पर बुधवार की शाम को देशी शराब भट्ठी के समीप मिला था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ पीटकर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिकित्सकों के अनुसार पिटाई के दौरान चोट लगने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर दोपहर बाद युवक का शव घर पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। लार नगर के मठ वार्ड निवासी राकेश सिंह 33 वर्ष पुत्र विनोद सिंह घर पर ही रह कर खेती बाड़ी करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार को दिन में दस बजे के करीब घर से निकले। शाम तक घर नहीं पहुंचे। इसी बीच पिता बिनोद सिंह किसी काम से लार बाजार जा रहे थे। तभी गजेड़ी मोड़ पर सड़क के किनारे देशी शराब भट्ठी के सामने एक चौकी पर राकेश का शव पड़ा था। उसके बदन पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


घटना से पहले चार लोगों के साथ दिखा था राकेश
लार। भाई मुकेश के अनुसार राकेश किसी काम से दस बजे निकला। दोपहर में घर के लोग भोजन के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह नहीं लौटा। सूचना मिली कि चार लोगों के साथ शराब भट्ठी के समीप बैठा था। वह घर आने की बात कहा तो उसके साथ बैठे लोग उसे आने नहीं दिए। इसी बीच शाम छह बजे के करीब उसका शव लार भाटपार रानी मार्ग के किनारे शराब भट्ठी के समीप स्थित एक अंडा दुकान के चौकी पर औंधे मुंह मिला। संवाद
विज्ञापन

-
गजेड़ी मोड़ पर सरेआम छलकता है जाम
लार। नगर के गजेड़ी मोड़ पर सरेआम सड़क के किनारे शराब पीने वालों की भीड़ लगती है। अक्सर नशे में धुत होकर शराबी विवाद करते हैं। कुछ माह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव बिरयानी के दुकान में रखे तख्ते पर औंधे मुंह मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूत्रों की माने तो आए दिन मारपीट होती रहती है। वहीं शाम को रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर भी शराबी फब्तियां कसते रहते हैं। इसकी कई बार शिकायत लोग कर चुके हैं। बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें