फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा राजस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा राजस्थान
विज्ञापन

बघौचघाट/पथरदेवा। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल मैदान में अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को राजस्थान ने दिल्ली की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बृहस्पतिवार को अंतिम लीग मैच पंजाब व सिवान के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन राजस्थान व दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ। खेल के पहले हॉफ में मिली पेनाल्टी को राजस्थान के रोहित ने गोल में बदल दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे हॉफ में दिल्ली की टीम मैच को बराबरी पर लाने की जीतोड़ कोशिश की लेकिन, उसे सफलता नहीं मिली। राजस्थान के डिफेंडर ने मजबूत खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त को अंत तक बनाए रखा। खेल के अंतिम समय में राजस्थान के यवरन ने मैदानी गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। इसके साथ ही राजस्थान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच के रेफरी मकसूद आलम व कमेंट्रेटर अब्दुल रब रहे। इस दौरान अजय मद्देशिया, इरसाद अहमद, मुहम्मद फतेह, विजय मद्देशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें