फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजस्थान के चोर गिरोह का खुलासा, आठ शातिर गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खुखुंदु पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। मुसैला चौराहे से दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आठों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से आभूषण और नकदी भी बरामद किया है। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर और आरोपियों पर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला के नेतृत्व में खुखुंदू थाने की पुलिस ने मुसैला चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रखी थी।
इसी दौरान चौराहे के पास संदिग्ध दिख रहीं दो महिलाओं समेत आठ लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शहर में अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से आभूषण और 78, 470 रुपये मिले।
राजस्थान के हैं आरोपी : मुसैला चौराहे से गिरफ्तार आराेपी राजस्थान के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भगवान सिंह, गंगाराम, राहुल, सूरज, सुन्दरी, गीता निवासी ग्राम पचेरी थाना पचेरी जिला खेतड़ी राजस्थान, राहुल निवासी रुधिइकरन थाना चेकसाया जिला भरतपुर राजस्थान, राम प्रकाश निवासी चकघरवारी थाना डीग जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तीन चेन, दो जोड़ी कान की बाली, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दो लाॅकेट सभी पीली धातु और 11 पायल, दो कड़ा, 27 बिछिया, पांच टूटे टुकड़े सफेद धातु के साथ 78,470 रुपये नकद बरामद किया गया। पुलिस ने निशानदेही से सलेमपुर-मटियरा मार्ग स्थित झाड़ियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें