फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिवाली से पहले मिठाइयों के गोदामों पर छापा, 65 किलो खराब मिठाई नष्ट

Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपाररानी में गोदाम पर मिठाइयों की जांच करती टीम।
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली से पहले बाजार में खराब और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले की चार तहसीलों में एक साथ छापा मारा। सलेमपुर और भाटपाररानी में करीब 16 हजार रुपये कीमत की 65 किलो खराब और दुर्गंधयुक्त मिठाई नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मिठाई बनाने और बेचने वाले आठ प्रतिष्ठानों की जांच कर आठ नमूने लिए गए। भाटपाररानी में दो गोदामों पर हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खराब मिठाई मिलने से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही उसे नष्ट करा दिया।
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त और डीएम के निर्देश पर रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी और सलेमपुर तहसीलों में संयुक्त अभियान चलाया गया। संबंधित तहसीलों के एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई बनाने तथा बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, भंडारण की स्थिति और साफ-सफाई की पड़ताल की गई। भाटपाररानी में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की टीम ने बाजार में मिठाई की दुकान के गोदाम पर छापेमारी की। यहां करीब 10 से 15 किलोग्राम खराब और दुर्गंधयुक्त मिठाई मिली। अधिकारियों ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके बाद टीम चिवड़ा गली स्थित शैलेश स्वीट हाउस के विंध्यवासिनी गली स्थित गोदाम पर पहुंची। यहां भी जांच के दौरान करीब 10 से 12 किलोग्राम खराब मिठाई मिली। एसडीएम के निर्देश पर इसे भी नष्ट कराया गया। दोनों स्थानों से मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील में भी जांच के दौरान खराब मिठाई मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव की देखरेख में सलेमपुर और भाटपाररानी में कुल 65 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें