तिवई स्थित एक मिठाई की दुकान पर खोवा का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कानून पीड़ित न्याय मंच के तत्वावधान में एस्पेन रिकवरी कोर ग्रुप की बैठक रविवार को लक्ष्मी वाटिका पर हुई। बैठक में एस्पेन प्रोजेक्ट के परिसम्पत्तियों की नीलामी एवं एस्पेन निर्माण इंडिया के निदेशकों प्रमोटर्स और अन्य अधिकारियों के खिलाफ सेबी की ओर से पारित आदेश को लागू करने के लिए कानूनी मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आर्थिक अपराध विभाग से जांच कराने एवं रिफंड की मांग की।
मंच के संयोजक अविनाश कुुमार सिंह ने कहा कि एस्पेन अलंकार वर्ल्ड लि. के जरिए सोने के आभूषण के नाम पर व्यापक पैमाने पर जो रकम जमा करायी गई इसका पैटर्न पीएनबी घोटाले में शामिल लोगों से मिलता-जुलता है। मंच ने सेबी, भारतीय रिजर्व बैंक, एवं कंपनी मंत्रालय के समक्ष जो कार्रवाई की उसका परिणाम आया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक ने सीआईडी, कंपनी, मंत्रालय एवं अन्य को कार्यवाही के लिए लिखा है। दो वर्षों से मामला लंबित था लेकिन मंच के प्रयास से कार्रवाई शुरू हो चुकी है। फाउंडर शमीम इकबाल ने कहा कि कंपनी के देशव्यापी नेटवर्क के खिलाफ कानून पीड़ित न्याय मंच ने जो मुहिम चलाई है इसका लाभ जल्द ही निवेशकों को मिलेगा। इस दौरान गुड्डू गुप्ता, सरोज, आशा, पूर्णानंद और कलीम आदि मौजूद रहे।