फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग

Sun, 25 Feb 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
शहर के कसया ढाला पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कसया रेलवे क्रॉसिंग पर राहगीरों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। हर घंटे आधा दर्जन ट्रेनों के गुजरने के चलते अक्सर रेलवे फाटक बंद ही रहता है। इसके कारण लोग आए दिन जाम की समस्या से जूझते हैं। साथ ही जान भी जोखिम में डालते है। मोटरसाइकिल और साइकिल सवार नियम को तोड़ते हुए फाटक बंद होने पर भी ट्रैक पार कर जाते हैं। शहर के एक चौथाई लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के लोगों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है।  
विज्ञापन

राहगीरों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब तीन वर्ष पूर्व मालवीय रोड से कसया रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। इससे मालवीय रोड पर जाम की समस्या कम हो गई। लेकिन भीखमपुर रोड के लिए ओवरब्रिज नहीं होने से रेलवे फाटक पर जाम की समस्या और बढ़ गई। भीखमपुर रोड से करीब छह वार्ड जुड़े हैं। यह सड़क बिहार को भी जोड़ती है। जिले में बढ़ रही चिकित्सा सुविधाओं के अलावा बड़ी खरीदारी के लिए बिहार के भोरे, विजयीपुर, कटेया तक के लोग शहर में आते हैं। सभी को कसया क्रॉसिंग होकर की शहर में प्रवेश करना पड़ता है। ऐसे में लोग रोज जाम से परेशान रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें