फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने चिकित्सक के क्लिनिक पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने चिकित्सक के क्लिनिक पर छापा मारा
विज्ञापन

भटनी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार सलेमपुर के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को हरिकीर्तन मुहल्ला में निजी चिकित्सक की क्लिनिक पर छापा मारा। क्लिनिक में ताला बंद होने से टीम को बैरंग लौटना पड़ा। निजी चिकित्सक पर मरीजों से अधिक रुपये लेने और ऑक्सीजन के भंडारण के आरोप में पहले ही केस दर्ज हो चुका है। वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर तहसीलदार रामाश्रय भटनी पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के साथ नगर के हरिकीर्तन मुहल्ला में डॉ. एमके शर्मा की क्लिनिक पर छापा मारा। क्लिनिक बंद मिली। आसपास के लोगों से जानकारी लेकर टीम लौट गई। निजी डॉक्टर एमके शर्मा पर इलाज के नाम पर अधिक रुपये वसूलने और कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडर के भंडारण का आरोप लगा गया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया गया है। तभी से आरोपित डॉक्टर फरार है। इस संबंध में तहसीलदार रामआश्रय ने बताया कि आदेश पर आरोपित निजी चिकित्सक के क्लिनिक को सील करने के लिए टीम पहुंची थी। लेकिन भवन का ताला बंद होने से कार्रवाई नहीं की जा सकी। जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सलेमपुर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें