संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर इमरजेंसी गेट के पास सोमवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।
आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने से तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अमित पांडेय, आजाद हिंद सेना वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक ऋषि पांडेय, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, सिंटू शाही, बालमुकुंद मिश्रा, अरविंद गिरि, ऋषि पांडेय, अशीष शुक्ला, प्रिंस तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, नीतेश पांडेय आदि मौजूद रहे।