फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश के बाद नमी से कान में संक्रमण की समस्या बढ़ी

Wed, 10 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 मेडिकल कालेज की ईएनटी विभाग की ओपीडी में कान का इलाज करते डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बारिश के बाद कान के फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल काॅलेज के नाक, कान-गला रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन फंगल इंफेक्शन के 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर इन मरीजों को दवा के साथ परहेज की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन ढाई हजार मरीज आते हैं। इनमें से दो सौ के करीब नाक, कान-गला रोग विभाग में इलाज कराने आते हैं। इन मरीजों से एक चौथाई मरीज फंगल इंफेक्शन के आते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कान के दर्द से परेशान अमित की जांच डॉक्टर ने कीतो फंगल इन्फेक्शन निकला। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने जांच के बाद दवा देकर एक सप्ताह बाद बुलाया।
डॉक्टर ने उन्हें कुछ परहेज बताया। ओपीडी में कान का इलाज कराने पहुंची कविता ने बताया कि एक सप्ताह से कान में दर्द है। पहले हल्का दर्द हुआ तो टाल गई। दर्द बढ़ा तो दिखाने आई हूं। यहां डॉक्टर ने परीक्षण कर दवा दी। ईएनटी विभाग में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में कान में खुजली, मवाद और दर्द की समस्या से पीड़ित लोग आ रहे हैं। यह मौसम का असर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कान के साथ सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नहाने के पहले कान में रुई लगाएं। कान में खुजलाहट होने पर खुजलाएं नहीं।
उन्होंने कहा कि कान में कभी तेल नहीं डालना चािहए। शुगर वाले मरीज की इम्युनिटी कमजोर होती है। इनके अंदर फंगल इन्फेकशन काफी काॅमन बात है। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें