बरियारपुर। विशुनपुर कला चौराहे पर रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर एक दुकान में घुस गया। वहां पंक्चर बना रहा दुकानदार इसकी चपेट में गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया।
विशुनपुर कला के महुआबारी टोला निवासी 55 वर्षीय कांता सिंह चौराहे पर गाड़ियों का पंक्चर बनाते थे। सुबह वह पंक्चर बना रहे थे, तभी भीखमपुर की ओर से मिक्सर मशीन लेकर लाहिलपार जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया।
हादसे में कांता सिंह घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ िलया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।