फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की घटना के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया की घटना के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन
विज्ञापन

- विभिन्न पत्रकार संगठनों ने दोषी डीएम व एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बलिया के पत्रकारों को जेल भेजने पर जनपद के पत्रकारों के विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने नारेबाजी कर दोषी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की निंदा करते हुए पत्रकारों ने जेल में बंद दोनों पत्रकारों की रिहाई की मांग की।
विभिन्न संगठनों के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बलिया की घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए हुंकार भरा। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि बलिया का जिला प्रशासन की नकल माफियाओं से सांठगांठ है, जिसकी कलई खोलने वाले दो पत्रकारों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जिलाधिकारी बलिया ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए साजिश के तहत दोनों पत्रकारों को फंसाया है। यह घटना चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर दबाव बनाने वाली है। इस मामले की जांच कराकर बलिया के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान विपुल तिवारी, उदय प्रताप सिंह, एनडी देहाती, दिलीप मल्ल, वरूण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, प्रमोद सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, कमल पटेल, राकेश त्रिपाठी, अंकित वर्मा, प्रमोद गुप्ता, गोविंद मिश्र, कामेश्वर पांडेय, सतीश वर्मा, प्रेम कुमार यादव, रामभरोसा चौरसिया, मोहित शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, जगरनाथ यादव, दिलावर सिंह, सूर्यप्रकाश मणि, वीरेंद्र पांडेय, शैलेश कुमार उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, प्रद्युम्न यादव, रामनाथ विद्रोही, पवन पांडेय, अनिल कुमार गौतम, मकसूद अहमद भोपतपुरी, मुकेश कुमार, नसीम अहमद, राणा प्रताप सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बलिया पर्चा लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बलिया में पर्चा लीक मामले में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर सड़क पर प्रदर्शन किया। सभी ने उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ध्रुव शुक्ल को सौंपा। सपा नेता विजय रावत और अनिल निषाद के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ता लवरछी बाईपास पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते तहसील पहुंचे। इस मौके पर चंद्रशेखर राजभर, विकास यादव, हरेंद्र कुमार, सुधीर निषाद, अजीत कुमार, चुन्नी लाल राजभर और राजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें