फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन

Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन।
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। परिजन ने दोपहर करीब 12 बजे सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। अन्य नामजद आरोपी घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
गौरी बाजार के वार्ड नंबर पांच स्थित धर्मशाला बाजार निवासी हरी जायसवाल ने बताया कि उनकी बेटी शीतल जायसवाल की दो नवंबर को ससुराल में मौत हो गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई एक गिरफ्तारी तक सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सीओ िसटी संजय कुमार रेड्डी और मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें