फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के तबादले पर विरोध प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2016 11:00 PM IST
देवरिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानान्तरण के विरोध में हियुवा के धरने को बार के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देव‌र‌िया में एसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण को लेकर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठन जहां उनके तबादले को रोकने की मांग को लेकर मुखर हो चुके हैं वहीं जिले के वकील भी इस प्रकरण को लेकर अब आरपार के मूड में हैं। मुख्यालय समेत विभिन्न तहसीलों में बार पदाधिकारियों ने अफसरों से लेकर सीएम तक इस संबंध में ज्ञापन भेजा। इस बीच न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


स्‍थानांतरण रुकवाने को वकीलों ने बुलंद की आवाज
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें एसपी के तबादले की निंदा करते हुए सर्व सम्मति से तत्काल आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। 

अधिवक्ताओं का कहना था कि राजनीतिक दबाव में एसपी का तबादला गलत है। अवैध कारोबार पर उन्होंने अंकुश लगा रखा था। मंत्री मनोज कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।  
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नर्वदा चौहान की अध्यक्षा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर विरोध जताया गया। इस दौरान राधेश्याम पटेल, कमलमणि त्रिपाठी, विपिन मणि सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। 

रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार वहां भी अधिवक्ताओं ने एक सुर में एसपी के तबादले पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एसपी की देवरिया जिले की जरूरत है। गरीबों को न्याय और कोतवाली से भ्रष्टाचार को समाप्त करा कर पुलिस अधीक्षक ने नई मिशाल पैदा की है।

बुधवार को बार संघ के अध्यक्ष ब्रज बिहारी पांडेय के नेतृत्व में वकीलों मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर एसपी का तबादला रोकने की मांग की। उन्होंने ट्रांसफार्मर नहीं रोके जाने पर आंदोलन तेज करने को कहा। फणिंद्र पांडेय ने कहा कि सफेदपोश और माफियाओं ने मिलकर एसपी का तबादला कराया है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री सत्यप्रकाश सिंह, आनंद सिंह, फणिंद्र पांडेय, बलवंत कुमार, शिवरत्न, भूपेंद्रचंद शर्मा, नागेंद्र राव, राजेश त्रिपाठी, परशुराम मिश्र, सुरेश यादव, अजीत तिवारी, धन्नजंय सिंह आदि रहे।

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण से नाराज तहसील के वकीलों ने विरोध किया। इस दौरान विष्णुदत्त पांडेय, परशुराम मिश्र, रत्नेश श्रीवास्तव, बैजनाथ पांडेय, परमानंद यादव, ब्रजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार एसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर, पूरे दिन हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष रामायण तिवारी, चंद्रभूषण यादव, चंद्रभान चौरसिया, उदयराज चौरसिया, उधव प्रसाद, श्रवण कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, बीर बहादुर सिंह, वीरेंद्र यादव, अरविंद उपाध्याय, तारकेश्वर तिवारी, लक्ष्मी दीक्षित, गिरीश वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, अमरेंद्र्र मिश्रा, खुर्शीद आलम, विजय बहादुर शर्मा, रामबदन, राकेश आदि मौजूद रहे।

‘सपा नहीं बर्दाश्त कर पा रही ईमानदार अफसर’

देवरिया(ब्यूरो)। एसपी प्रभाकर चौधरी का स्थानांतरण बलिया होने से नाराज लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और जनहित में तबादला रोके जाने की मांग की। तबादला नहीं रुकने पर महिला संगठन ने रक्षा बंधन नहीं मनाने का फैसला लिया।
सुभाष चौक पर बुधवार की सुबह दस बजे के करीब तबादले के विरोध में हियुवा, जिला उद्योग व्यापार मंडल, महिला एकता शक्ति, सभासद, रेडिमेड एसोसिएशन, समाजसेवी संगठनों धरना प्रदर्शन शुरू किया।  हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि सपा के नेता एक ईमानदार एसपी को बर्दाश्त नहीं कर सके।
क्योंकि एसपी ने सत्ताधारियों के गलत कामों को बंद करा दिए थे। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि एसपी का तबादला रुकने तक आंदोलन जारी रहेगा। जनहित में एसपी काम कर रहे थे। जिला उपाध्यक्ष, नगर प्रभारी अमित मोदनवाल ने कहा कि सपा को सुशासन से परहेज है। हर वर्ग के लोग एसपी के तबादले से आहत हैं।
गुंडागर्दी पर लगाम लगा था। जिसे कुछ विधायक सहित अन्य लोगों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। व्यापार मंडल के शक्ति गुप्ता, श्यामसुंदर भगत ने कहा कि बदमाशों पर लगाम लगा था, व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे थे। सभासद सत्यप्रकाश सिंह पिंटू, रमेश शर्मा, हीरा कन्नौजिया, जेपी शर्मा, वेद कन्नौजिया, समाजसेवी संजय पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि तबादले से आम जनता का काफी नुकसान होगा।
जिनके पास कोई जुगाड़ नहीं है। हियुवा ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान विवेक कमानी, कुसमाकर त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, अटल वरनवाल, कृपानिधान, सुरेंद्र चौरसिया, राजू वर्मा, बंटी तिवारी, दीपू यादव, विट्टू मद्देशिया, गुड्डू पहलवान, गिरजेश त्यागी, अजय नांगलिया, योगेश सिंह, धनेश पासवान, राणा प्रताप सिंह, विकास वर्मा आदि मौजूद थे। 
वहीं पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के अरविंद गिरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच एसपी काफी लोकप्रिय हो गए थे। इस दौरान सुधांसुरंजन, अमित, रिषभ त्रिपाठी और अतुल मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के बैठक को एसपी के तबादले पर विरोध जताया। इस दौरान राघवेन्द्र शाही, शहीद ख्वाजा मंसुरी, विनय सिंह, अलकेंद्र राव सहित कई लोग मौजूद थे।

रक्षाबंधन नहीं मनाएगी महिला शक्ति
महिला एकता शक्ति की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता मन्नू तिवारी ने की। उन्होंने एसपी के तबादले से हर कोई दुखी है। महिलाओं की ओर से इस बार रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। ईमानदार छवि वाले कप्तान को स्थानीय नेताओं की पहल पर हटा दिया गया। अगर तबादला नहीं रुकता है तो प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान मोनू तिवारी, प्रेमशीला, राजबिंदी, दुर्गा, राधिका, भारती मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें