फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस चौकी निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। स्थानीय गांव स्थित होम्योपैथिक अस्पताल और पानी की टंकी के बीच सरकारी जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण प्रस्तावित है। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने चिह्नित जमीन पर निर्माण का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि खाली सरकारी जमीन ही मोहल्ले में आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। पुलिस चौकी बनने से रास्ता अवरूद्ध हो जाएगा। कपरवार गांव स्थित होम्योपैथिक अस्पताल और पानी की टंकी के बीच खाली सरकारी जमीन के रास्ते मोहल्ले के 100-125 घरों के लोगों की आवाजाही होती है। शनिवार को एएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम हरिशंकर लाल और सीओ राजेश चतुर्वेदी आदि के स्थलीय निरीक्षण के बाद मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। सभी ने क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका से भी गुहार लगाई है।
लोगों ने मोहल्ले के करीब पुलिस चौकी निर्माण कराने से रास्ता अवरूद्ध होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर दुर्गावती देवी, देवंती देवी, शांति, रीना, ममता, सविता, मुन्नी देवी, सुरेश यादव, नंदलाल यादव, महेश मणि, ललित मणि, ईष्टदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि पुलिस चौकी स्थापित किये जाने को लेकर जमीन का निरीक्षण किया गया है। लोगों का रास्ता अवरूद्ध करने का उद्धेश्य नहीं है। प्रधान से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें