फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक ने नहीं लिया मांगपत्र तो धरने पर बैठ गए पटरी व्यवसायी

विज्ञापन
जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यावसाई सेवा समिति के सदस्यों ने सुभाष चौक पर नगर पालिका के खिलाफ धरना - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सांसद-विधायक ने नहीं लिया मांगपत्र तो धरने पर बैठे पटरी व्यवसायी
पथ विक्रय समिति के गठन व दुकान के लिए कर रहे थे जगह की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पथ विक्रय समिति के गठन व दुकान के लिए जगह की मांग कर रहे पटरी व्यवसायियों का मांगपत्र सांसद व विधायक ने नहीं लिया तो वे नाराज होकर धरने पर बैठ गए। डीएम को पत्रक देकर मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति के बैनर तले टाउनहाल में बैठे व्यापारी सदर सांसद व विधायक को ज्ञापन सौंपने वाले थे। सांसद, विधायक मौके पर पहुंचे तो टाउनहाल का ताला बंद था तो वे बाहर से ही लौट गए। उनके ज्ञापन न लेने से नाराज पटरी व्यवसायी सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए। सरकार व जिला प्रशासन पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएम के पहुंचने पर उन्हें मांगपत्र सौंपा। संरक्षक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन फुटपाथ व्यवसायियों का उत्पीड़न कर रहा है। कभी जाम के नाम पर तो कभी गंदगी फैलाने के नाम पर हमें आएदिन प्रताड़ित किया जा रहा है। यह उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक नगर पालिका पथ विक्रय समिति का गठन कर पटरी व्यवसायियों को जगह उपलब्ध नहीं कराती तबतक किसी को हटाया नहीं जा सकता। प्रशासन की ओर से की गई किसी भी कार्रवाई का हम सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि सांसद व विधायक ने फुटपाथ व्यवसायियों का तिरस्कार किया है। हम अब जिला प्रशासन की प्रताड़ना सहन नहीं करेंगे। व्यापार मंडल से वार्ता कर हक के लिए आंदोलन किया जाएगा। तारकेश्वर गुप्ता ने कहा कि जिसे हम अपनी सरकार समझते थे उसी के मातहत पटरी व्यवसायियों का उत्पीड़न करा रही है। इस दौरान योगेश सिंह, धनोज जायसवाल, अशोक मद्धेशिया, मन्नू तिवारी, वासुदेव वर्मा, कमलेश रौनियार, संतोष जायसवाल, अजय पाल, कैलास सोनकर, अमर प्रजापति, रामपुकार राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें