फोटो कैप्शन महाराजा अहिबरन जयंती पर भाटपार रानी में निकाली गई शोभायात्रा, स्रोत संवाद
भाटपाररानी। बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन जयंती के अवसर पर शनिवार को कस्बे में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बरनवाल समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों मालवीय रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बरनवाल समाज के अतिथियों, पुरुषों और महिलाओं की ओर से महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया गया। इस दौरान बरनवाल सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण बरनवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, अशोक बरनवाल, विवेक बरनवाल, राजेश बरनवाल आदि द्वारा भी माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया।
पुरुषों महिलाओं और बच्चों ने गाजे-बाजे के साथ जय अहिबरन, जय बरन समाज के लिखे हुए पताका हाथों में लेकर जयकार लगा रहे थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण बरनवाल द्वारा बरनवाल समाज के मेधावी बच्चों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।