फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू का मिला संभावित मरीज, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। संभावित मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को संभावित एक मरीज को भर्ती किया गया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वार्ड में कुल दो मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर व कर्मचारी उनके इलाज जुटे हैं।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। गैर प्रांत व जनपद से आने वाले लोग पीड़ित मिल रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र का 32 वर्षीय एक युवक मुंबई में काम करता है। वहां एक सप्ताह पहले बुखार, बदन व सिर दर्द से पीड़ित हो गया। दवा कराने पर आराम नहीं मिला तो वह गांव के लिए निकला। वह सोमवार को घर पहुंचा। इसके बाद परिजन मंगलवार को उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। ब्लड जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। संभावित एक मरीज भर्ती किया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें