देवरिया। उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि जनपद में औद्योगिक भूमि की आवश्यकता को सुनिश्चित कराने हेतु निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना प्लेज प्रमोटिंग लीडरशिप एंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन लागू की गई है।
इससे प्रवर्तक के द्वारा निर्माण, स्वामित्व और संचालन के आधार पर संचालित किया जा सकेगा। वर्तमान में प्रदेश में ऐसी लगभग 95 लाख औद्योगिक इकाइया हैं। जिन्हें और अधिक बढा़या जाना प्रदेश के हित में है।
जिले में 10 से 50 एकड़ की निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला लिया है। इच्छुक व्यक्ति या समूह बनाकर जमीन दे सकेंगे।