फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनेगा कल्याण मंडपम, मांगलिक कार्यों में होगी सहूलियत

Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिटिया की शादी के लिए अब महंगे बरात घरों का खर्च नहीं करना होगा, शहरवासियों के लिए नगर पालिका एक कल्याण मंडपम बनाने जा रहा है। जमीन चिह्नित करने के साथ ही अन्य प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के बाद डीपीआर भी भेज दिया गया है। शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही कल्याण मंडप बनाने का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। इसके बन जाने से शहरवासियों को मांगलिक कार्याें में आसानी होगी।
शासन स्तर से जरूरतमंद परिवारों को वैवाहिक संस्कार, अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही नगर पालिका शहर के भुजौली कालोनी में कल्याण मंडपम का निर्माण कराने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। नए साल में कल्याण मंडप की सौगात शहरवासियों को मिल सकती है। शहर के भुजौली कालोनी में 4.90 करोड़ की लागत से कल्याण मंडप बनाने की योजना है। इसके बन जाने मध्यम व गरीब वर्ग के लोग कम खर्च में मांगलिक व वैवाहिक कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन

1500 वर्ग मीटर में भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा
नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संख्या 25 भुजौली कालाेनी के आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर कालोनी में करीब 4.90 करोड़ की लागत से कल्याण मंडल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि को चिह्नित करते हुए इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही धन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ईओ ने उप्र जल निगम नगरीय कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को भूमि के बारें में कराया अवगत
ईओ संजय कुमार तिवारी की तरफ से उप्र जल निगम नगरीय कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज देवरिया के परियोजना प्रबंधक को भूमि के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें