फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत पर तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
बरहज के दोहनी निवासिनी और मृतका शीला देवी का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गर्भवती की मौत पर तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन

घरवालों का आरोप, कोरोना की आशंका पर ठीक से नहीं हुआ इलाज
एक घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परसिया चंदौर सीएचसी से जिला महिला अस्पताल आई गर्भवती की इंजेक्शन लगने के बाद मौत होने पर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि कोरोना की आशंका जताते हुए डॉक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया। हंगामे के चलते डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले। डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी सेवा ठप रही।
भलुअनी थाना क्षेत्र के दोहनी मठिया गांव निवासी रामसूरत की 23 वर्षीय पत्नी शीला देवी गर्भवती थीं। उनको दो दिनों से सांस की तकलीफ थी। घर वाले मंगलवार को एंबुलेंस बुलाकर परसिया चंदौर सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. मुकुल श्रीवास्तव और डॉ. प्रियंका ने मरीज को देखा। इसी बीच एक डॉक्टर ने सांस फूलने पर कारोना का लक्षण होने की बात कही। पीपीई किट लगाकर एक डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो महिला की मौत हो गई। सूचना पर सीएमएस डॉ. माला सिन्हा पहुंचीं और मौत की पुष्टि की। यह सुनते ही घर वाले उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों के तेवर देखकर डॉक्टर और कर्मचारी भाग निकले। इमरजेंसी पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और साथ में आई आशा कार्यकर्ता से घटना की जानकारी ली। घरवालों का आरोप है कि कोरोना की बात कहते हुए डॉक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया। इसलिए महिला की मौत हो गई। प्रकरण की जांच कराई जाए। इस बाबत सीएमएस डॉ. माला सिन्हा ने बताया कि गर्भवती एनेमिक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में घर वाले उसे लाए थे। शव का पोस्टमार्टम पुलिस करा रही है। घर वालों की शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों का रो-रोक कर बुरा हाल
देवरिया। शीला की मौत के बाद साथ में आई सास और पति रामसूरत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रामसूरत आंखों में आंसू लिए बोल रहे थे कि दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इलाज में लापरवाही के कारण शीला की मौत हुई है। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें