देवरिया। नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए दीवानी न्यायालय सभागार कक्ष में शनिवार को प्री ट्रायल बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सभी विभागों से चिन्हित किये हुये मामले को संदर्भित करने को कहा।
लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण कराएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जगन्नाथ ने कहाकि लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक स्तर प्रचार-प्रसार करें। लोगो के बीच जनजागरूकता के लिए विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।
इस दौरान सभी विभाग के अधिकारियों को लोक अदालत की सफलता के लिए एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। संवाद