फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ ओलम्पियाड में प्रशांत और सेल्फी प्रतियोगिता में सृष्टि अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैथ ओलम्पियाड में प्रशांत और सेल्फी प्रतियोगिता में सृष्टि अव्वल
विज्ञापन

- एबीवीपी की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतिभा संगम प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
भाटपाररानी (देवरिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतिभा संगम प्रतियोगिता के नौ विधाओं के विजेताओं की घोषणा सोमवार को हुई। इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परिणाम घोषणा परिषद की राष्ट्रीय सह छात्रा प्रमुख डॉ. उमा श्रीवास्तव (प्रो.डीडीयू) ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा सीखने की प्रेरणा निर्बाध रूप से दी जानी चाहिए। प्रतिभा संगम कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी सृजनात्मक शक्ति एवं रचनात्मक प्रतिभा से बेहतरीन प्रयास किया है।
विज्ञापन

विजेताओं में मैथ ओलम्पियाड में प्रशांत सिंह, रामानुज, जान्हवी त्रिपाठी, अनामिका सिंह, अंकित चौहान,सेल्फी प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा, शुभांजलि पांडेय, अराध्य पांडेय, स्वामी विवेकानंद-वीर सावरकर प्रश्नोत्तरी में आदर्श तिवारी,स्वास्तिका दुबे, अनन्या रौनियार, मिताली वर्मा, गुड्डू कुमार यादव, रितेश कुमार, वैभव यादव, दिनकर कविता में दीपांशु पांडेय, सृष्टि वर्मा, अंजली मिश्रा और मिताली वर्मा, अबिंद्रनाथ, चित्रकला प्रतियोगिता में अराध्य पांडेय, अमृता मिश्रा, नसरीन निशां, रानी कर्णावती, स्मृति, राखी प्रतियोगिता में वैभवी कुमार बरनवाल, प्रीति गौंड और शुभांजलि पांडेय, मेहंदी प्रतियोगिता में संजना बरनवाल, पूजा कुशवाहा, स्वास्तिका दुबे, पल्लवी बरनवाल, बिरजू महाराज, संगीत प्रतियोगिता में संजना बरनवाल, आकांक्षा, जान्हवी त्रिपाठी, सुमिति सिंह, मलिका साराभाई, नृत्य प्रतियोगिता में संजना कुमारी श्रीवास्तव, प्रीति और अनन्या विजेता रहे। मुख्य अतिथि ने डिजीटल सर्टिफिकेट देकर विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अमन मिश्र, जिला प्रमुख विनय तिवारी, विभाग संगठन मंत्री राकेश मौर्या, जिला विस्तारक शिवम मिश्रा, जिला संयोजक शिवम निषाद, नगर अध्यक्ष गोविंद मिश्र, मुकेश शाही, अमित मिश्र, भानू प्रताप सिंह, सौरभ कुशवाहा, अभिलाष मिश्र, विपुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें