फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाना बजाने से मना करने पर प्रधान के पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील गाना बजाने से मना करने पर प्रधान के पति को पीटा
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव में शनिवार को होली पर्व में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर विवाद हो गया। तत्काल तो मामला शांत हो गया, लेकिन शाम को दवा लेने जा रहे प्रधान के पति को गांव के कुछ लोगों ने अपने दरवाजे के सामने घेर लिया। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर प्रधान के पति को घायल कर दिया। लोगों ने उन्हें नजदीक के एक क्लिनिक पर पहुंचाया।
बकुची मिश्र निवासी प्रधान के पति अक्षय लाल पासवान का कहना है कि उनके गांव की एक बस्ती में शुक्रवार को ही होली का पर्व मना लिया गया था। शनिवार को गांव के कुछ लोग आकर पहले हुड़दंग मनाने लगे। उसके बाद डीजे पर अश्लील गाना बजाने लगे। उसका विरोध किया गया तो आरोपित विवाद करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया गया। मगर उन लोगों को यह बात नागवार लग गई। इसी बात से नाराज होकर हमलावरों ने उनको गांव के बाहर घेरकर सड़क पर पीटा। मारपीट करने वालों में कुछ युवक खखड़ी गांव के भी थे। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हमलावर भाग निकले थे। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें