फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दो पुत्रों समेत पांच पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के दो पुत्रों समेत पांच पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज
विज्ञापन

कुशहरी में बिना वजह कार से जा रहे तीन सगे भाइयों को पीटने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्रों समेत पांच लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी पर बिना वजह कार से जा रहे तीन सगे भाइयों को पीटने का आरोप है। घटना एक महीने पूर्व की बताई जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी नवीन कुमार शर्मा अपने भाइयों पवन और गोपाल के साथ बीते 16 जून की शाम कार से महुआपाटन किसी कार्य जा रहे थे। आरोप है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव के प्रधान निजाम अंसारी के पुत्र अकरम और अनवर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य हैदर के पुत्र आरिफ उर्फ टाइगर और अख्तर ने बाइक से ओवरटेक करके कार को रोक लिया। कार के रुकते ही बिना वजह पांचों लोगों ने नवीन को कार से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। भाई को पिटता देख गोपाल और पवन बीचबचाव करने लगे। आरोपियों ने तीनों भाइयों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि अकरम ने असलहे से फायर भी किया, लेकिन गोली मिस हो गई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन कुशहरी स्थित घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल सदर में भर्ती कराया। इलाज के बाद नवीन ने बरियारपुर थाने पर तहरीर दी। एक महीने तक छानबीन करने के बाद शुक्रवार को बरियारपुर पुलिस ने प्रधान के दोनों पुत्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दोनों पुत्र और रामलखन पुत्र मुन्नी चौहान के खिलाफ बलवा और हत्या की कोशिश आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें