भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम भिंडा मिस्र में सोमवार की रात हाई टेंशन तार टूट कर गिर जाने और उसकी चपेट में आई एक युवती की हुई मौत की घटना के बाद दक्षिणी फीडर की आपूर्ति रात में ही ठप हो गई थी। इससे बुधवार को दिन मे भी आपूर्ति बहाल नही हो सकी थी। लगभग एक लाख की आबादी पिछले 48 घंटे से अंधेरे में रह रही है। इससे लोग आक्रोशित थे।
दक्षिणी फीडर के गांव दुबौली, भिंडा मिश्र, बरईपार, कुईंचवर, भरौली, फुलवरिया, जगहथा,बांसी, भेड़ापाकड, मदनचक, मलहचक, शंकरपुरा, खरोहवां दूबे,खरोहवा ठाकुर,महाईचपार,चनुकी, सुकवा बहियारी बघेल,होलईपुर, दिस्तौली, आदि अनेक गांवों की लगभग एक लाख की आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। संवाद