फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे में उतराया मिला युवक का शव

Thu, 16 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन के बाबा महेन्द्रानाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरे में दूसरे दिन बुधवार को फकईपुर गांव निवासी राजेश सिंह का शव उतराया मिला। बताया जा रहा है कि राजेश मंगलवार को पोखरे की सीढ़ियों पर हाथ-मुंह धुल रहे थे। इसी बीच पैर फिसल जाने से पोखरे में गहरे पानी में चले गये थे। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र फकईपुर गांव निवासी राजेश सिंह 45 वर्ष मंगलवार को किसी कार्य से महेन आये हुए थे। लोगों के अनुसार वह मंदिर के पोखरे की सीढ़ी से हाथ-मुंह धुल रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से डूब गये। जानकारी होने पर अधिकारी और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों पोखरा खंगालने के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लग सका था। बुधवार को पोखरे में राजेश का शव उतराता मिला। मौत की जानकारी होने पर पत्नी चंदना देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। पिता रामायण सिंह बदहवास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें