फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 30 फीसदी क्षेत्रों में बहाल न हो सकी बिजली

Fri, 10 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। सात दिन बाद भी तीस फीसदी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल न हो सकी।जिससे आजिज होकर ग्रामीण आंदोलन का अल्टीमेटम दे रहे हैं।हालांकि विद्युत निगम कर्मी शत-प्रतिशत आपूर्ति बहाली के लिए प्रयासरत है।कर्मचारियों की कमी से विभाग जूझ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ भारी बारिश एवं चक्रवाती हवाओं की चपेट में आने से क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ सहित 78 पोल एवं तार गिरने से विद्युत व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। विद्युत निगम कर्मचारियों के समक्ष एक बड़ी चुनौती उत्पन्न हुई। रविवार की देर रात तक गौरी बाजार कस्बे के कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो गई। कालाबन फीडर व देवगांव ट्रांसफार्मर बुधवार को ठीक हो सका।मठिया तिवारी,खरोह चौराहा, रैश्री चौराहा, देवतहां, करमाजितपुर विनायक, हरपुर, चिल्लौना, गोपालपुर सहित अनेक जगहों पर अभी भी आपूर्ति ठप है। जिससे लोग परेशान हैं। इस संबंध में जेई मुहम्मद सलमान ने बताया कि 70 फीसदी क्षेत्र में आपूर्ति हो चुकी है। अन्य स्थानों पर भी शनिवार तक हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें