आइसोलेटेड घरों पर पोस्टर लगाना अनिवार्य: डीएम
देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन नगर में कोविड सैंपलिंग एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्यों का जायजा लिया। चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरी शिद्दत के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश दिए। आइसोलेटेड घरों पर अनिवार्य रूप से पोस्टर लगाने को कहा।
डीएम पहले विजय टाकिज के पास सैंपलिंग केंद्र पहुंचे और चिकित्सक डॉ. सुधाकर एवं डिप्टी सीमएमओ डॉ. एसके चौधरी से सैंपलिंग की जानकारी ली। यहां से चकियवां में सैंपलिंग कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों का सर्वे कर उनकी सूची बनाई जाए। उन्होंने एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूरी तत्परता से कार्य किए जाने का निर्देश दिया। आइसोलेटेड घरों में पोस्टर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। पोस्टर लगने से लोगों में बचाव एवं सर्तकता रहती है। इसलिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, डिप्टी सीएमओ डाएस के चौधरी, चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर आदि मौजूद रहे।